Ad image

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच, टिहरी का सम्मेलन कल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 अक्टूबर 2022। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच, टिहरी की आवश्यक आज मंच के अध्यक्ष देवेंद्र दुमोगा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। शहीद स्मारक नई टिहरी में सम्पन्न हुई इस बैठक में कल 30 अक्टूबर को होने वाले सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

मंच के उपाध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल

बैठक में राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा कर विचारणीय बिंदु सम्मेलन के लिए तय किए गए।इस सम्मेलन में राज्य आंदोलनकारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की जाएगी और प्रदेश के राजनीतिक-सामाजिक परिदृश्य में आंदोलनकारियों की क्या भूमिका हो सकती है?इस पर विचार किया जाएगा।
इस सम्मेलन में राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगमोहन सिंह नेगी,प्रदेश महामंत्री श्री रामलाल खंडूरी एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारी अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
मंच के उपाध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल एवम प्रवक्ता जयप्रकाश पाण्डेय ने बताया कल होने वाले सम्मेलन में जिलेभर से समस्त राज्य आंदोलनकारी शामिल होंगे।

मंच ने जिले भर के तमाम आंदोलनकारियों से निवेदन किया है कि वह कल आयोजित इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!