टिहरी गढ़वाल । भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत मंडल नई टिहरी के शक्ति केंद्र पांगरखाल में शक्ति केंद्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय कठैत ने की। सम्मेलन के संयोजक शक्ति केंद्र संयोजक राजेंद्र प्रसाद डोभाल रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय उपस्थित रहे।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता विधायक किशोर उपाध्याय ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में चंबा ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मुनेन्द्र भट्ट, जयेंद्र सिंह रावत, रवि शंकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हितेश चौहान, अजय नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान बुड़ोगी भूपेंद्र सिंह चौहान ग्राम प्रधान पैनुला कुसुम कठैत, ग्राम प्रधान खेमड़ा रजनी गुसाईं, ग्राम प्रधान बागी कविता नेगी, ग्राम प्रधान पांगरखाल सुशीला नेगी, ग्राम प्रधान पाटा प्रवेश भट्ट, ग्राम प्रधान महड़ लक्ष्मी भट्ट, ग्राम प्रधान नवागर प्रदीप तथा ग्राम प्रधान लामकोट परवीन सहित बूथ अध्यक्ष, बूथ पदाधिकारी एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रही।
सम्मेलन में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना तथा राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत पार्टी की गतिविधियों को आम कार्यकर्ता तक पहुंचाना है।




