Ad image

ब्रेकिंग: बर्खास्त ही रहेंगे सचिवालय के 228 कर्मचारी, डबल बेंच ने दिया फैसला

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून नवम्बर। उत्तराखंड हाईकोर्ट से बड़ी खबर आ रही है। खंडपीठ ने विधान सभा सचिवालय से बर्खास्त 228 कर्मचारियों के बर्खास्तगी के आदेश को सही करार दिया है। पूर्व में एकलपीठ ने अध्यक्ष के इस आदेश पर रोक लगा दी थी। इस आदेश को आज खंडपीठ में चुनौती दी गयी। खंडपीठ ने एकलपीठ के आदेश को निरस्त कर दिया है।

उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया था कि वह विधानसभा में भर्ती हुए तमाम कर्मचारियों  के मुद्दे पर फैसला लें और  रितु खंडूरी ने तमाम कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था। जिसके बाद कर्मचारी हाईकोर्ट गए थे। उसके बाद सिंगल बेंच ने मामले में स्टे दे दिया था। लेकिन अब डबल बेंच ने  मामले को सही करार देते हुए बर्खास्त कर्मचारियों को झटका दिया है। यानी बर्खास्त 228 कर्मचारियों के लिए यह बुरी खबर है।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!