Ad image

गजा में उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी, गजा से डी पी उनियाल। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान के अधीन जिला उद्योग केन्द्र नरेन्द्र नगर ने नगर पंचायत गजा के बारातघर में महिलाओं के लिए जूट कैरी बैग बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर हेतु 25 महिलाओं का चयन व पंजीकरण किया।

इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक गजा के शाखा प्रबंधक रजनीश पाल सिंह ,उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के राहुल भट्ट, विरेन्द्र सिंह रावत, कार्यक्रम संयोजक सुभाष चंद्र सकलानी , समाजसेवी दिनेश प्रसाद उनियाल , व्यापार सभा गजा के संरक्षक मान सिंह चौहान सहित सभी प्रशिक्षु महिलाएं उपस्थित रहे। भारतीय स्टेट बैंक गजा शाखा प्रबंधक रजनीश पाल ने बैंक ऋण सम्बन्धी जानकारी महिलाओं को देते हुए कहा कि स्व रोजगार के लिए आवेदन करने पर तुरन्त ऋण दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार योजना पर शासन भी विशेष जोर दे रहा है, निसबड के राहुल भट्ट तथा सुभाष चंद्र सकलानी ने महिलाओं को प्रशिक्षण की जरूरत व लाभ की जानकारी दी ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!