Ad image

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान श्रीमद्भागवत कथा में किया प्रतिभाग

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 नवम्बर 2022। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री प्रीतम सिंह ने आज टिहरी जनपद की प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा के निवास ग्राम मुखमाल गांव पट्टी उपली रमोली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ में प्रतिभाग किया।
विधानसभा प्रतापनगर क्षेत्र भ्रमण के दौरान श्री प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत में पार्टी संगठन पर चर्चा के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री विक्रम सिंह नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवप्रयाग हिमांशु बिजल्वाण, प्रदेश सचिव कुलदीप पंवार, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, नरेंद्र रमोला, साब सिंह सजवाण, सूरज राणा, सोबन सिंह नेगी, बलबीर कोहली, नरेंद्र रावत, सौरभ सिंह, भरत बुटोला, दिनेश लाल,पीसीसी सदस्य अरुणोदय सिंह नेगी, कमल पंवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!