Ad image

हंस फाउंडेशन 13-14 नवम्बर को यहां लगाएगा आखों कैम्प

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल/घनसाली से लोकेन्द्र जोशी । भोले जी महाराज व माता मंगला जी के सहयोग से भिलंगना विकास खण्ड के घुत्तू में हंस फाउंडेशन के द्वारा दिनांक 13 एवं 14 नवम्बर को आँखों की निशुल्क जाँच के साथ साथ ऑपरेशन भी किए जाएंगे।

कैम्प में देहरादून से कुशल चिकित्सकों की टीम द्वारा घुत्तू के गढ़वाल विकास निगम बंगले पर भिलंगना घाटी के दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों की आँखों की निशुल्क जाँच की जाएगी।

इस बात की जानकारी हंस फाउंडेशन के जनपदीय व संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार सिंह बर्तवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। बर्तवाल ने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर कैम्प का लाभ उठाने की अपील की है।
बर्तवाल ने कहा कि यह कैम्प भोले जी महाराज व माता रानी मंगला जी के आशर्वाद स्वरूप लगाया जाएगा, जिसमें आँखों की जाँच व जरूरत मंदों को चस्मे वितरित किए जाने के साथ आँखों के आपरेशन भी निशुल्क किए जाएंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!