Ad image

विधायक किशोर उपाध्याय ने खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 नवम्बर। युवा कल्याण विभाग द्वारा विकास खंड स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ मुख्य अतिथि टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत प्रमुख चम्बा श्रीमती शिवानी बिष्ट, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चम्बा श्रीमती सुमना रमोला मौजूद रहे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेश गुसाई ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में डॉ प्रमोद उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री संदीप रावत , सभासद शक्ति जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश डोभाल व पंकज बरवान, राजपाल मियाँ, भाजपा प्रवक्ता रवीन्द्र सेमवाल उपस्थित रहे।

खंड विकास अधिकारी श्रीमती अनिता पवार ने मुख्य अतिथि समेत सभी आगन्तुक अतिथिगणों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश चन्द बहुगुणा ने किया। खेल महाकुंभ आयोजित करवाने में विकास खंड खेल समन्वयक यशपाल रावत का विशेष सहयोग रहा, साथ ही खेल महाकुम में विभिन्न खेल प्रतिपदाओं को संपन्न करने में निर्णायक व्यायाम शिक्षक मनोज नेगी, भरत राम बडोनी, राजेन्द्र चौहान, बिजेन्द्र , मुकेश उनियाल, चक्रधर भद्री, ऊमा खंडूरी, अनामिका डंगवाल, संजय रावत, छियन सिंह, सौरभ तडियाल, गीता मणि सिलस्वाल आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य देखभाल के लिए डॉ दिनेश नेगी उपस्थित रहे।

आज के विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे।अंडर-14 आयु वर्ग (बालक) 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सूजल, द्वितीय स्थान गौरव व तृतीय स्थान पर ऋषभ रहे। वहीं 600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सोनिका प्रथम, अंशिका द्वितीय   इशिता तृतीय रही।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!