दसवें दिन श्री राम के राजतिलक के बाद रामलीला का समापन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

(गोविंद पुंडीर)

टिहरी गढ़वाल 6 नवम्बर 2022। टिहरी शहर के प्रतिष्ठित होटल भरत मंगलम में भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति की महिलाओं द्वारा पिछले 10 दिनों से चल रही श्री रामलीला का रविवार की रात भगवान राम के राजतिलक के बाद विधिवत रूप से समापन हो गया। इससे पूर्व शहर में झांकी निकाली गई।

लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का अयोध्या वासियों ने जोरदार स्वागत किया। पूरी अयोध्या नगरी में खुशियां मानते हुए दीप जलाए गए और पटाखे फोड़े गए । 

भगवान राम के राजतिलक की तैयारी

इसके बाद गुरु वशिष्ठ की आज्ञा से भगवान राम के राजतिलक समारोह का आयोजन किया गया। गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम का राजतिलक किया। वहीं ब्राह्मणों ने आशीर्वाद दिया। प्रफुल्लित माताओं ने बार-बार आरती उतारी। रामलीला समिति व मौजूद भक्तों ने भी भगवान राम की आरती करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया।

पिछले 10 दिनों से रामलीला का संचालन कर रहे सतीश थपलियाल, जगजीत सिंह नेगी तथा संयोजक अनुसूया नौटियाल ने कहा कि रामायण के पात्रों से हमें कर्तव्य परायणता, त्याग और बलिदान की सीख मिलती है। अगर हमने भगवान श्रीराम के आदर्शों का थोड़ा सा भी अनुसरण कर लिया तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा। इस मौके पर उपस्थित तमाम भक्तों के बीच जाकर भगवान राम, लक्ष्मण ने प्रसाद वितरित कर प्रजा को आशीर्वाद दिया।

रामलीला की सफलता के लिए रामलीला संयोजक अनुसूया नौटियाल, बहिन सोना नेगी तथा संचालन कर्ता सतीश थपलियाल ने रामलीला के सभी महिला किरदारों को हार्दिक बधाई व धन्यवाद दिया, जिन्होंने अपना घर परिवार छोड़कर इतने दिनों तक रामलीला में विभिन्न किरदारों की भूमिका निभाई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!