एसडीआरएफ ने आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के द्वारा चलाया जागरूकता अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 नवम्बर। एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण द्वारा बताया गया कि टीम द्वारा ऋषिकेश व मुनिकीरेती क्षेत्र में प्रतिदिन स्कूल, कॉलेज , अन्य पब्लिक पैलेस, जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

शुक्रवार को एमआईटी ऋषिकेश के छात्र छात्राओं को आपदा राहत एवं बचाव से संबंधित प्रशिक्षण देकर आपदा के प्रति जागरूक किया गया। एसडीआरएफ टीम प्रभारी एसआई सचिन रावत के नेतृत्व में टीम एमआईटी ऋषिकेश में प्रशिक्षण हेतु पहुंची। जहां पर टीम द्वारा भूकंप ,बाढ़ ,वाहन दुर्घटना, भूस्खलन एवं डूबने की घटनाओं में बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया ।

प्रशिक्षण एवं जागरूकता के साथ-साथ टीम द्वारा एमआईटी परिसर के छात्र छात्राओं को प्रदर्शनी के माध्यम से अत्याधुनिक उपकरणों की जानकारी दी गई। इस मौके पर एसडीआरएफ टीम में प्रशिक्षक SI सचिन रावत, हेड कांस्टेबल ललित जोशी, मातबर सिंह ,संदीप गोस्वामी, अजय बोरा, पैरामेडिक अमित एवं चालक विनोद कुमार मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!