यहां वाहन दुर्घटना की खबर, 17 लोग थे सवार,12 की मौत

Garhninad Desk
3 Min Read
खबर को सुनें

चमोली 18 नवंबर,2022। जोशीमठ ब्लॉक की उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन में करीब 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।

*चमोली रेस्क्यू अपडेट*

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा सूचना प्राप्त हुई है कि टीम द्वारा खाई में उतर कर वाहन में सवार 02 महिला व 10 पुरुषों के शव को बरामद कर खाई से ऊपर लाने की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पल्ला-जखोला-डुमक मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो वाहन संख्या UK_07_TA_6453 लगभग 200 mt गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में 17 लोग सवार थे। जिसमें से 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुए है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटना स्थल पर रेस्क्यू कार्यो में जुटी है। घायलों को रेस्क्यू कर उपचार किया जा रहा है।

⏩घायलों में-
1.अजीत यादव उम्र 30 वर्ष पुत्र भरत सिंह यादव निवासी इलाहबाद,
2.रोहित प्रजापति उम्र 22 वर्ष पुत्र जयवीर सिंह निवासी- हापुड़,
3.महावीर सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी कलगोठ।
4.हेमन्त चौहान उम्र 20 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह निवासी उच्छोवाड़ ।
5.जीतपाल पुत्र हरि सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी किमाणा शामिल है।

⏩जबकि मृतकों में-
1.दलीप सिंह चौहान उम्र 52 वर्ष पुत्र श्री धन सिंह उच्छोग्वाड़।

2. सितान सिंह चौहान उम्र 61 वर्ष पुत्र ध्यान सिंह।

3.विक्रम सिंह रावत उम्र 43वर्ष पुत्र मंगल सिंह कलगोठ।

4.सुबोध सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र प्रेम सिंहं किमाणा (वाहन चालक)।

5.कश्मीरा देवी उम्र 42वर्ष पत्नी जीत पाल सिंह किमाणा।

6.लक्ष्मण सिंह उम्र 37 वर्ष पुत्र बचन सिंह कलगोठ।

7.ताजबर सिंह उम्र 46 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक।

8.राधा देवी पत्नी ताजबर सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी डुमक।

9.गजेन्द्र सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी जखोला।

10.रणजीत सिंह उम्र गबर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी पल्ला।

11.गब्बर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई।

12.शिव सिंह उम्र 60 वर्ष पुत्र मलक सिंह निवासी कलगोठ शामिल है।

Share This Article
error: Content is protected !!