Ad image

एसडीआरएफ टीम ने छात्र छात्राओं को दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 नवंबर । एसडीआरएफ जौलीग्रांट से उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आज 19 नवंबर को एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम ढलवाला द्वारा Government model primary School dhalwala मैं एवं थाना लक्ष्मण झूला टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मण झूला ऋषिकेश मैं छात्र छात्राओं को आपदा राहत एवं बचाव से संबंधित प्रशिक्षण देकर आपदा के प्रति जागरूक किया गया।

शनिवार को एसडीआरएफ टीम प्रभारी इंस्पेक्टर कवींद्र सजवान ने बताया कि टीम ने Government model primary School dhalwala ऋषिकेश में प्रशिक्षण हेतु पहुंची व थाना लक्ष्मण झूला टीम राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मण झूला में पहुंची, जहां पर टीम द्वारा भूकंप ,बाढ़ ,वाहन दुर्घटना, भूस्खलन एवं डूबने की घटनाओं में बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही किसी भी आपदा से निपटने के लिए तुरंत राहत एवं बचाव के लिए किए जाने वाले कार्यों के प्रति जागरूक किया गया ।

प्रशिक्षण एवं जागरूकता के साथ-साथ टीम द्वारा छात्र छात्राओं को प्रदर्शनी के माध्यम से अत्याधुनिक उपकरणों की जानकारी दी गई ।

इस मौके पर एसडीआरएफ टीम में प्रशिक्षक SI सचिन रावत, हेड कांस्टेबल ललित जोशी, हेड कांस्टेबल सुरेश बहुगुणा ,मातबर सिंह अनूप रावत ,शिवम सिंह, पंकज सिंह ,सुमित तोमर, संदीप गोस्वामी, अजय बोरा, पैरामेडिक अमित एवं चालक विनोद कुमार मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!