Ad image

टिहरी पुलिस: अवैध नशे के विरुद्द कार्यवाही भी जागरुकता भी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 नवम्बर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा वर्तमान समय में नशे की बढती प्रवृत्ति, साईबर क्राईम, महिला सम्बन्धी अपराध एवं मानव तस्करी के सम्बन्ध में आमजनमानस को जागरुक किये जाने के प्रयास लगातार जारी है।

टिहरी पुलिस द्वारा आज राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी में जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों एवं उत्तराखण्ड पुलिस एप्प के अन्तर्गत e-FIR व गौरा शक्ति एप्प के सम्बन्ध में भी विस्तृत रुप से जानकारी दी गयी ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती ममता पंत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अस्मिता ममगांई क्षेत्राधिकारी चंबा/ऑपरेशन, श्रीमती सीमा कृषाली नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी , डॉ रेनू नेगी प्राचार्य महाविद्यालय नई टिहरी, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र नगर प्रदीप पंत, श्री कमल मोहन भन्डारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी, प्रभारी ANTF उप0निरी0 श्री सुखपाल सिंह, चौकी प्रभारी ढुंगीधार नंदकिशोर ग्वाडी एवं कार्यक्रम में करीब 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!