Ad image

टिहरी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र /छात्राओं को टिहरी पुलिस द्वारा अवैध नशे व साइबर अपराध के संबंध में किया जागरूक

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 नवम्बर। टिहरी पुलिस द्वारा आज टिहरी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमे कॉलेज के युवा छात्र/ छात्राओं को ड्रग्स के प्रकार ,ड्रग्स के दुष्प्रभाव ,आजकल ड्रग्स उपभोग किए जाने के कारण आदि के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया।इस दौरान सभी छात्र छात्राओं से उत्तराखंड पुलिस एप डाउनलोड करवाया गया और उत्तराखण्ड पुलिस एप्प के अन्तर्गत e-FIR व गौरा शक्ति एप्प के सम्बन्ध में तथा महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग संबंधी जानकारी दी गई।

बतादें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा वर्तमान समय में नशे की बढती प्रवृत्ति, साईबर क्राईम, महिला सम्बन्धी अपराध एवं मानव तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ साथ आमजनमानस व युवाओं को जागरुक किये जाने के आदेश सभी थाना प्रभारियों व जनपद की एंटी नारकोटिक ड्रग फोर्स को दिए गए हैं। आदेशों के अनुपालन में सभी थानाध्यक्षों द्वारा कार्यवाही करने के साथ साथ युवाओं को जागरूक किए जाने प्रयास लगातार जारी है।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती ममता पंत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी क्षेत्राधिकारी सादर, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र नगर प्रदीप पंत, श्री कमल मोहन भन्डारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी, प्रभारी महिला हेल्प लाइन रेखा दानू उप0निरी0 श्री जितेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी बी पुरम एवं कार्यक्रम में करीब 200 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!