Ad image

न्यू टिहरी प्रेस क्लब की आमसभा व चुनाव 21 दिसंबर को

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । न्यू टिहरी प्रेस क्लब की वार्षिक आम सभा एवं चुनाव 21 दिसंबर 2025 को आयोजित किए जाएंगे। यह महत्वपूर्ण निर्णय शुक्रवार को क्लब की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष शशि भूषण भट्ट ने की।

बैठक में आगामी चुनाव से जुड़ी तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा सहित कुल छह प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से 21 दिसंबर की तिथि को अंतिम रूप दिया।

प्रेस क्लब के महामंत्री गोविंद पुंडीर ने बताया कि आमसभा एवं चुनाव का आयोजन न्यू टिहरी प्रेस क्लब की मेजबानी में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब की पारदर्शिता, एकता और पत्रकारिता की मर्यादा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस बार भी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न की जाएगी।

बैठक में कार्यकारिणी सदस्य विक्रम बिष्ट, देवेंद्र दुमोगा, तेजराम सेमवाल, गंगा थपलियाल, अनुराग उनियाल, विजय दास, मधुसूदन बहुगुणा सहित कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!