युवा अपने सामाजिक सरोकार से जुडाव बनाये रखें- प्रो.ए. के. सिंह

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 नवंबर 2022। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक एंव स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। 

विचार गोष्ठी में बी०ए० प्रथम वर्ष की छात्रा कु. संजना ने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से उत्तराखण्ड की महत्ता को बताया। अंग्रेजी प्राध्यापिका डॉ० अनुराधा ने उत्तराखंड की गौरवमयी आध्यात्मिक विशेषताओं से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। इसी क्रम में इतिहासकर डॉ0 बलवंत सिंह ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए राज्य के आर्थिक, राजनीतिक गतिविधियों पर अपने विचार व्यक्त किये। 

कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा मनमोहक गढ़वाली सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य ए० के० सिंह ने राज्य निर्माण से वर्तमान समय तक हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए युवाओं को भ्रष्टाचार एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० सीमा पाण्डेय ने किया।

 इस अवसर पर प्रो० निरंजना शर्मा, डॉ० मीना, डॉ० देशराज सिंह, डॉ० प्रियंका, आशीष, दीपक, पंकज, हितेश आदि उपस्थिति रहे। छात्रों द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!