टिहरी गढ़वाल । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल की ओर से शनिवार को कार्यालय परिसर में PAN INDIA SCHOOL AWARENESS CAMPAIGN के तहत शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण अध्यक्ष नितिन शर्मा के मार्गदर्शन तथा सचिव दयाराम के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को बाल अधिकारों, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम उन्मूलन, पॉक्सो एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम की जानकारी दी गई।
इस दौरान शिक्षकों को बच्चों के साथ होने वाले शोषण, उत्पीड़न एवं अधिकारों के उल्लंघन के प्रति सजग रहने और ऐसे मामलों की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित शैक्षिक वातावरण तैयार करना था।




