राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 दिसम्बर। शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा टिहरी गढ़वाल मे प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार सिंह के अध्यक्षता मे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० आराधना बंधानी के दिशा-निर्देशन मे विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष पर पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को एड्स के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० आराधना बंधानी द्वारा छात्र-छात्राओं को एड्स जैसी गंभीर एवं संवेदनशील बीमारी के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपाय के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ० अजय कुमार, डॉ० अमित कुमार सिंह, डॉ० बिशन लाल, डॉ० प्रमोद रावत, डॉ० राकेश रतूड़ी, डॉ० भरत गिरी गोसाई एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!