Ad image

राजकीय महाविद्यालय पाबौ मे आयोजित की गयी भाषण प्रतियोगिता

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी 22 दिसंबर । राजकीय महाविद्यालय पाबौ पौड़ी गढ़वाल मे प्राचार्य डॉ० सत्य प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता मे “ ग्रामीण अर्थव्यवस्था में लघु एवं कुटीर उद्योगों की भूमिका “ शीर्षक पर अर्थशास्त्र विभाग के तत्वाधान मे एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओ को संबोधित करते हुए बताया कि कौशल विकास का सवर्धन कर उद्यमिता को बढावा दिया जा सकता है तथा छात्र-छात्राओ को भी एक उधमी के रूप मे उभरकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने मे योगदान देना चाहिये। कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० मुकेश शाह द्वारा किया गया तथा उनके द्वारा वर्तमान में लघु एवं कुटीर उद्योगों की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान के बारे में प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विभाग के प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम मे मूल्याकन समिति के रूप मे डॉ० गणेश चन्द, विभागाध्यक्ष वाणिज्य, डॉ० सौरभ सिंह विभागाध्यक्ष शिक्षासास्त्र तथा डॉ० सरिता विभागाध्यक्ष हिन्दी द्वारा योगदान दिया गया। भाषण कार्यक्रम मे प्रथम स्थान बी० ए० प्रथम वर्ष की कु० साक्षी , द्वितीय स्थान पर बी० ए० तृतीय वर्ष की कु० आभा तथा तृतीय स्थान पर बी० ए० प्रथम वर्ष की कु० साक्षी रही। विजेता प्रतिभागियो को महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया। आज की इस कार्यक्रम मे डॉ० अनिल शाह , डॉ० कैलाश चन्द भट एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे I


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!