Ad image

छात्र-संघ निर्वाचन मे आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए: प्रो० विनोद प्रकाश अग्रवाल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 दिसम्बर। शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा टिहरी गढ़वाल मे आज प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता मे आगामी 24 दिसंबर को होने वाली छात्र-संघ निर्वाचन को लेकर छात्रसंघ निर्वाचन समिति, समस्त प्राध्यापको, कर्मचारियो, प्रत्याशियो तथा मतदान अभिकर्ताओ के साथ एक अहम बैठक का आयोजन किया गया।

प्राचार्य ने सभी प्राध्यापको, कर्मचारियो प्रत्याशियो एवं मतदान अभीकर्ताओ को माननीय सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, लिंगदोह समिति एवं विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशो के अनुसार शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० अजय कुमार ने सभी प्रत्याशियो को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आचार संहिता का पालन करने को कहा। आज के इस बैठक मे निर्वाचन समिति के सदस्य डॉ० आराधना बंधानी, डॉ० प्रमोद रावत, डॉ० राकेश रतूड़ी, डॉ० भारत गिरी गोसाई, श्री अंकित रावत, श्री सुरेंद्र रावत तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीवर्ग एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!