खाई में गिरी कार, 3 घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 जनवरी। बुधवार रात्रि 10 बजे के लगभग चम्बा-कोटि कॉलोनी मार्ग पर ग्राम पाली के समीप एक वाहन खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमेंसवार तीन लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या UK10A:- 1797 सेलेरियो जो हरिद्वार से उत्तरकाशी जा रही थी। कार को चालक दान सिंह पुत्र सूरज सिंह निवासी छोटी मणि थाना धरासू, उत्तरकाशी चला रहा था। कार में चालक सहित रणवीर सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी बड़ेथी, उत्तरकाशी व महेश पुत्र रमन भाई निवासी बड़ोदरा, गुजरात कुल 03 व्यक्ति सवार थे।

चम्बा से लगभग 5 किलोमीटर आगे पुरानी टिहरी रोड पर ग्राम पाली के पास कार लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सवार घायल तीनों लोगों को 108 से जिला चिकित्सालय बौराड़ी रेफर किया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!