Ad image

भजन सिंह कैंतुरा को दी गई भावपूर्ण विदाई

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल/ गजा। तहसील गजा में कार्यरत राजस्व निरीक्षक भजन सिंह कैनतुरा का सेवा काल पूर्ण होने पर गजा तहसील प्रांगण में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

विदाई समारोह में नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती, तहसीलदार श्रीमती रेनू सैनी, अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह खाती, व्यापार सभा गजा अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान,संरक्षक मान सिंह चौहान, यशपाल सिंह चौहान, मकान सिंह चौहान, आशीष सिंह चौहान, दिनेश सिंह खाती, प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल, प्रवीन कुमार जेठूडी, अरविंद कुमार, रमेश नौटियाल,ताजबीर सिंह खाती , सहित उनके गांव से आये हुए लोगों ने भजन सिंह कैनतुरा व उनकी पत्नी का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किए। विदाई समारोह में विदाई अभिनंदन पत्र आशीष नौटियाल सहायक तहसील कार्यालय गजा ने प्रस्तुत किया। विदाई समारोह का संचालन गजेन्द्र सिंह खाती ने किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!