Ad image

बाथरूम के बहाने गाड़ी से उतरा जवान, नदी में लगा दी छलांग

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 जनवरी । तीन जनवरी की सायं को कौडियाला के पास एक ब्यक्ति द्वारा नदी में कूद जाने की सूचना पर एस डी आर एफ डीप डाइविंग ढालवाला द्वारा अंधेरा होने तक सर्च ऑपरेशन चलाया मगर व्यक्ति का पता नहीं चला। रात्रि में एस डी आर एफ ब्यासी व स्थानिय पुलिस द्वारा सर्च किया गया । रात्रि में अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोका गया।
सूत्रों के अनुसार राहुल लखेरा पुत्र स्वर्गीय रामचंद लखेरा उम्र करीब 24 वर्ष निवासी गैरसैंण जनपद चमोली जो आर्मी में जम्मू कश्मीर में पोस्टेड था जिनकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी। जिनको आर्मी द्वारा उनके मामा के लड़के राजेश गौड़ पुत्र श्री विजय प्रसाद गौड़ निवासी थाना थराली जनपद चमोली के सुपुर्द ऋषिकेश बस अड्डे के पास किया गया था। जिसको मामा के लड़के राजेश गौड़ द्वारा गाड़ी बुक करा कर चमोली ले जाया जा रहा था तथा उक्त व्यक्ति के जीजा मनोज मलेठा व अन्य व्यक्ति राहुल लखेड़ा को लेने के लिए श्रीनगर से कौड़ियाला पहुंचे । राहुल लखेरा कौड़ियाला में बाथरूम के लिए गाड़ी से उतरा और फिर गाड़ी में बैठने के लिए तैयार नहीं हुआ और नदी में जाकर छलांग लगा दी। तलाश जारी है। ख़बर अपडेट की जा रही है….।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!