टिहरी टाईगर्स ने देवप्रयाग ड्रिमर्स को 15 रनो से किया पराजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

इसी के साथ आज टिहरी टाईगर्स, चम्बा चेलेंज़र्स,और चिन्याली चेंम्पियन्स ने अपने अपने मुकाबले जीतकर 4-4 अंक हासिल किये

टिहरी गढ़वाल 9 जनवरी। डॉo एoपीoजेo अब्दुल कलाम विचार मंच-टिहरी गढ़वाल, एवम सम्राट क्रिकेट अकादमी के सयुक्त तत्वाधान में, गांधी स्टेडियम बौराड़ी में चल रही जनपद स्तरीय ‘टिहरी प्रीमियर लीग’, क्रिकेट चैम्पियनशिप मे “टिहरी टाईगर्स ने देवप्रयाग ड्रिमर्स को 16 रनो से हराया,पहले बल्लेबाज़ी करते हुये टिहरी टाईगर्स 96 रन बनायें ,जिसमे दुर्गेश 29 व अजय ने 26 रन बनायें , देवप्रयाग ड्रिमर्स की और से सोनू पटोई ने दो व कुलदीप ने एक विकेट लिया।
97 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुये देवप्रयाग ड्रिमर्स की शुरूआत अच्छी नही रही उनके दोनो सलामी बल्लेबाज ने 2 ऑवर्स में 10 रन पर पवेलियन लौट आये, और उसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते चले गये , और पूरी टीम 09 विकेट खोकर मात्र 80 रन ही बना पायी ! सुमित रावत ने तीन व दुर्गेश ने दो विकेट झटके।

वही आज के एक और मुकाबले में चिन्याली चेंम्पियन्स ने नरेन्द्रनगर नेस्टर्स को 07 विकटो से पराजित किया, जिसमे नरेन्द्रनगर नेस्टर्स के नीरज ने सर्वाधिक 32 रनो का योगदान दिया, चिन्याली चेंम्पियन्स की और से कैलाश ने 45 व विकास गुसाई ने 36 रनो की शानदार पारी खेली ।
चिन्याली चेंम्पियन्स के कैलाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।

इस अवसर पर डॉo एoपीoजेo अब्दुल कलाम विचार मंच-उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम, प्रदेश सचिव राजेश नेगी आयोजन समिति अध्यक्ष अर्जुन बलूनी,अम्पायर दुर्गेश व शुजल , स्कोरर अंकुश, आयोजक समिती के जयराज पंवार, दिवाकर बेलवाल, अमित , वसीम सिद्धिकी, फहाद शेख ,अफताब खान, रोबिन रांगड़, गौरव गुसाई, शाद हसन, कुलदीप आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!