ट्रक व बाइक में टक्कर दो घायल, अस्पताल भर्ती

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 जनवरी। तहसील पावकीदेवी क्षेत्र अंतर्गत एनएच 58 ऋषिकेश-देवप्रयाग मार्ग पर व्यासी के समीप एक ट्रक और बाइक की टक्कर हुई, जिसमें बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हुए, जिन्हें 108 से ऐम्स अस्पताल ऋषिकेश ले जाया गया है। बाइक संख्या-UK-12G-1408 और ट्रक संख्या UK-14CA-6229 की आपस में टक्कर हो गई थी।

घायलों के नाम अमन रावत पुत्र दरवान सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी-श्रीनगर व -सचिनदास पुत्र देव सिंह दानू, उम्र 20 वर्ष निवासी-उपरोक्त। ट्रक ऋषिकेश एवं बाईक सवार ऋषिकेश से श्रीनगर जा रहे थे।

यहां चूल्हे की आग लगने से सामान जला

दिनांक 13.01.2022 तहसील धनोल्टी रा0 क्षेत्र मठियाणगांव के ग्राम हटवालगांव में श्रीमती उमा देवी पत्नी भोंदू दास के आवासीय छानी में (चूल्हे की आग) घरेलू आग रात्रि लगभग 03 बजे लगने से राशन व बिस्तर जल कर नष्ट हुवे, जिसमे जन हानि व पशु हानि की सूचना शून्य है ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!