खेलते खेलते दो बच्चे अलखनंदा ने डूबे, एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 फरवरी। कल सायंकालीन को समय 19:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि धनेश्वर मंदिर देवप्रयाग थाना देवप्रयाग(पौड़ी गढ़वाल) के नीचे अलकनंदा नदी के किनारे समय 16:00 बजे करीब 4 बच्चे खेलने के लिए गए थे जिसमें से दो बच्चे शाम 17:00 बजे के आसपास घर वापस आ गए जिनके द्वारा काफी देर बाद बताया गया कि हमारे साथ गए दो लड़के आदेश पुत्र हीरालाल उम्र 12 वर्ष अभिषेक पुत्र हीरालाल उम्र 8 वर्ष निवासी ग्राम पुंडल देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल जोकि नदी के पास खेल रहे थे। खेलते समय अभिषेक का पैर फिसल गया जिससे वह नदी में गिर गया जिस को बचाने के लिए उसके बड़े भाई आदेश नदी के किनारे किनारे आगे की ओर चल गया और जब वह काफी आगे निकल गए तो हम वहां से डर कर भाग गए जिसके बाद उन दोनों का पता नहीं चल पाया! उक्त घटना पर एस डी आर एफ श्रीनगर , जल पुलिस देवप्रयाग द्वारा देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया ।

घटना को देखते हुए डीप डाइविंग टीम ढालवाला सुबह ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गई टीम द्वारा नदी में राफ्ट व डीप डाइविंग उपकरणों के माध्यम से संभावित जगहों पर तलाशी करेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!