ब्रेकिंग: युवक के आत्महत्या के कारणों का अभी नहीं हुआ खुलासा, पुलिस छानबीन में लगी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

कोतवाली नई टिहरी क्षेत्र तहत मोलधार के सी ब्लॉक 3/1 में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी । आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 07.02. 2023   की सायं को कोतवाली नई टिहरी क्षेत्र अंतर्गत  मोलधार सी ब्लॉक ,नई टिहरी में किसी व्यक्ति के  अपने कमरे में फांसी लगाए जाने की सूचना पर कोतवाली नई टिहरी  पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो पाया कि मोलधार स्थित सी ब्लॉक 3/1 टाइप फर्स्ट में निवासरत सुनील भट्ट पुत्र श्री विजय राम भट्ट द्वारा अपने आवास पर पंखे के लिए बने हुक से रस्सी के सहारे लटककर फांसी लगा ली है। पुलिस बल द्वारा युवक सुनील भट्ट को 108 के माध्यम से तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी भिजवाया गया। जहां  आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी  द्वारा युवक सुनील भट्ट को मृत घोषित कर दिया गया था। 

मृतक सुनील भट्ट पुत्र विजय राम भट्ट के शव का आज बुधवार को पंचायत नामा पोस्टमार्टम करने के बाद उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!