Ad image

उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद टिहरी गढ़वाल की बैठक 9 दिसंबर को

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 दिसंबर। उत्तराखण्ड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद टिहरी गढ़वाल की एक आवश्यक बैठक बृहस्पतिवार 9 दिसम्बर को लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन नई टिहरी में समय अपराह्न 2:00 बजे होगी।

संघ के जिलाध्यक्ष त्रिलोक नेगी व सचिव पीएस नयाल ने गढ़ निनाद को बताया कि बैठक में दिनांक 23 एवं 24 दिसम्बर 2022 को सम्पन्न हुए दो दिवसीय अधिवेशन की आय-व्यय की स्थिति का ब्यौरा प्रस्तुत किया जायेगा एवं जनपदीय नवीन कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जायेगा। साथ ही महासंघ की गतिविधियों एवं जनपद के समस्त चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की आवश्यक ज्वलंत समस्याओं व अन्य बिंदुओं के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया जाएगा। 

नेता द्वय ने समस्त शाखाओं / ब्लाक शाखाओं व जनपद के समस्त विभागों के विभागीय घटक संघों के अध्यक्ष/सचिव एवं समस्त चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी गण तथा दूर-दराज क्षेत्रों में विभिन्न विभागों के कार्यरत समस्त चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने को कहा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!