उत्तराखंडविविध न्यूज़

उत्तराखंड की लोक संस्कृति व लोक भाषा को को आगे बढ़ाने के लिए भावी पीढ़ीयों को प्रेरित करना जरूरी-दिनेश धनै

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 फरवरी। बादशाही थौल में चल रहे ट्रेड फियर मेला 2023 में शुक्रवार को पूर्व मंत्री/केंद्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड जनएकता पार्टी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर रोक गायक गजेन्द्र राणा के गीतों की धूम रही।

दिनेश धनै ने अपने संबोधन में कहा है कि हमें उत्तराखंड की लोक संस्कृति को आगे बढ़ाना होगा, इसके लिए हमें भावी पीढ़ीयों को अपनी लोक भाषा को आगे बढाने के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा जब मैं पर्यटन और संस्कृति मंत्री था उस समय उत्तराखंड के अनेकों स्थानों पर मेरे द्वारा उत्तराखंड के लोक सांस्कृतिक मिले लगाए गए। जिसमें स्थानीय कलाकारों को संस्कृति विभाग से प्राथमिकता देकर बड़े बड़े मंच पर उनकी कला को मौका देकर आगे बढ़ाया हैं,उन्होंने मेला संयोजक मण्डल को बधाई देते हुए कहा कि इन लोगों ने स्वयं के संसाधनों पर एक नया प्रयास किया।

इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री फारूख शेख,उजपा ब्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय बहुगुणा, सभासद प्रशांत उनियाल, सभासद शक्ति प्रसाद जोशी,प्रधान सुनीता देवी,छात्र संघ अध्यक्ष दिपक गुनसोला,सभासद मनोरमा नकोटी, अध्यक्ष ब्यापार मण्डल उत्तम सिंह नेगी, उजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कृष्णा ममगांई आदि मौजूद रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!