जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में किये 49 अल्ट्रासाउंड

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 मार्च 2023। जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने रविवार को जनपद क्षेत्रान्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया तथा 49 अल्ट्रासाउंड कर सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दिया गया। इन 49 अल्ट्रासाउंड में 34 अल्ट्रासाउंड गर्भवती महिलाओं के तथा 15 जनरल अल्ट्रासाउंड शामिल हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखा तथा मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना।

इस दौरान सीएमओ डाॅ. मनु जैन, सीएमएस जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित रॉय सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!