Ad image

गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 मार्च 2023। देशभर में रसोई गैस के दामों मे भारी वृधि के खिलाफ आज नयी टिहरी में कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय से हनुमान चौक तक नारेबाजी करते हुए खाली सिलेंडरों के साथ प्रदर्शन किया तथा केन्द्र सरकार का पुतला जलाया।

राकेश राणा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के दौरान गैस सिलेंडर के दाम 400 रुपये थे और कभी अगर 2-4 रुपए की वृधि होती भी थी तो यही भाजपाई जो आज सत्ता मे हैं हंगामा काटते थे और आज मात्र 9 साल के भीतर सिलेंडर का दाम 1200 रुपए हो गया है। कहा कि आम लोगों को चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है।

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विजय गुनसोला और प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार अपने कुछ चंद उद्योगपतियों के फायदे के लिए आम जनमानस की कमर तोड़ रहे हैं और लगातार घरेलू और व्यावसायिक गैस के दाम बढ़ा रहे हैं

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र चंद रमोला और पूर्व प्रदेश सचिव सैयद मुशरफ अली ने कहा कि केंद्र सरकार बेलगाम है 5 किलो गेहूं और 5 किलो चावल देने की एवज में 12 सो रुपैया महीना प्रत्येक आम नागरिक से वसूल रहे हैं

शहर कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर गरीब आदमी का खून चूस रहे हैं यूपीए सरकार में मात्र ₹400 का गैस सिलेंडर मिलता था आज वही सिलेंडर 12 सो रुपये में मिल रहा है
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विजय गुनसोला, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज राणा, पूर्व प्रमुख सौबन सिंह नेगी, प्रदेश सचिव सैयद मुसरफअली ,प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह पवार, चंबा ब्लॉक अध्यक्ष साहब सिंह सजवान, अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल ,पूर्व छात्र संघ महासचिव विजय पाल सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष रोशन नौटियाल , होशियार सिंह थलवाल, संतोष कुमार, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप कुमार ,टिहरी विधानसभा अध्यक्ष नवीन सेमवाल , महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत, उपाध्यक्ष लक्ष्मी रावत, राकेश भट्ट ,अंकित रावत ,शुभम सिंह, विनिवेश कुमार सहित बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के लोग उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!