बौराड़ी स्टेडियम में हुआ होलिका दहन 

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 मार्च  2023। टिहरी नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत दर्जनों स्थानों पर आज होलिका दहन धूमधाम के साथ किया गया। बजरंग दल व विहिप के द्वारा आयोजित होलिका दहन के पर्व पर आज यहां बौराड़ी स्टेडियम मे मंत्रोचार के पश्चात होलिका दहन किया। इस दौरान होलिका दहन के गीतों पर लोग खूब थिरके।

बौराड़ी स्टेडियम समेत नगर पालिका क्षेत्र के दर्जनों स्थानों व गली मौहल्लों में भी मंत्रोंचार के बाद होली गीतों के साथ होलिका दहन किया गया। इस मौके पर होलिका दहन स्थल पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।   

होलिका दहन स्थल पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना करते हुए संतान की दीर्घायु की कामना की। दहन के वक्त लोगों ने लोकगीत गाए। होलिका दहन होने तक बीट सिपाही लगातार गश्त करते रहे। 

बौराड़ी स्टेडियम मे मंगलवार शाम आठ बजे होलिका दहन किया गया। सुबह से ही होलिका को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। 

इस मौके पर डीसीडीएफ अध्यक्ष अनुसूया नौटियाल, स्वामी रामतीर्थ जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश थपलियाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कीर्तिनगर राजेन्द्र सजवाण, विहिप जिलाध्यक्ष सुरम तोपवाल, जिला मंत्री यशपाल सिंह सजवाण, बजरंग दल जिला संयोजक विनीत उनियाल, विहिप नगर अध्यक्ष केशव नौटियाल, आदर्श ,आकाश ,मनजीत ,आदित्य , राहुल जखमोला आदि  मौजूद रहे। होलिका दहन कार्यक्रम के पश्चात लोगों को बूंदी और गुजिया प्रसाद के रूप में दी गयी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!