बिग ब्रेकिंग: 450 पेटी शराब और ट्रक चालक गायब, डीजीपी ने प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट के निलंबन के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 8 दिसम्बर 2020

देहरादून। बी0एस0 चौहान, संयुक्त सचिव, आबकारी ने श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड को बताया कि उनका ट्रक टिहरी से 450 पेटी विदेशी शराब लेकर हल्द्वानी हेतु निकला था, परंतु ट्रक हल्द्वानी नहीं पहुंचा। उक्त ट्रक दिनांक 05 दिसम्बर, 2020 को थाना द्वाराहाट अन्तर्गत कुमायूँ इन्जीनियरिंग कालेज गेट के पास लावारिस अवस्था में मिला, जिसमें ड्राइवर और उपरोक्त 450 पेटी शराब मौजूद नहीं थी।

उन्होंने बताया कि सम्बन्धित इकाई के प्रतिनिधि तथा ट्रांसपोर्टर दिनांक 06 दिसम्बर 2020 को घटना के सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु थाना द्वाराहाट पहुंचे, परंतु प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट द्वारा उनकी तहरीर नहीं ली गयी।

श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा इसका तुरंत संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा को घटना का तत्काल खुलासा करने और घटना की तहरीर न लेने व रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली करने के लिए प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसटीएफ को भी केस वर्कआउट के लिए अलग से टीम लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!