राष्ट्रीय प्रशिक्षुता योजना के संबंध में महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पौडी गढ़वाल 23 मार्च 2023। भक्त दर्शन राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में करियर काउंसलिंग के तत्वाधान में दिनांक 23 मार्च 2023 को राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्धन योजना (NAPS) के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो एल आर राजवंशी ने अपने संबोधन में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत छात्र छात्राओं हेतु NAPS की उपयोगिता पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुगड्डा से आए प्रशिक्षकों ने छात्र छात्राओं को NAPS की विस्तृत जानकारी दी एवम् पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से NAPS पोर्टल पर छात्र छात्राओं को पंजीकृत करने हेतु बिंदुवार दिशानिर्देश दिए गए ।
कार्यशाला के समन्यवक डॉ शुभम काला ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुगड्डा के प्रशिक्षकों का कार्यशाला के सफल क्रियान्यवन हेतु धन्यवाद अर्पित किया । कार्यशाला का संचालन कैरियर काउंसलिंग के संयोजक डॉ मो शहजाद द्वारा किया गया ।
आयोजित कार्यशाला में महाविद्यालय के छात्र छात्राएं एवम् समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!