गैस सिलेंडर भरा ट्रक खाई में गिरा, परिचालक घायल

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 मार्च 2023। आज बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 6:20 बजे प्रातः एक गैस सिलेंडर का ट्रक पुरानी टिहरी रोड पर पाली गांव के पास मुख्य सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया जिसमें एक घायल हो गया जबकि ड्राइवर को हल्की चोटें आई हैं।

सूचना पर थानाध्यक्ष चम्बा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक ट्रक संख्या Uk09CA-4545( जो गैस सिलेंडर से भरा है) नीचे खाई में गिरा है नीचे जाकर देखा तो दो व्यक्ति सवार थे इनमें से एक व्यक्ति घायल था जो बोल नही पा रहा है तथा चालक सुरक्षित है हल्की फुल्की चोट है ।

पुलिस तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायल (कन्डक्टर) को मुख्य सड़क पर लाकर द्वारा 108 जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजा गया ।ड्राइवर सुरक्षित हालत में है दोनों नेपाली मूल के हैं। जानकारी करने पर ड्राइवर ने अपना नाम डम्बर सिंह पुत्र हीरा सिंह उम्र 37 वर्ष हाल -किराएदार अजय पोखरियाल, अमित ग्राम गुमानीवाला गली नंबर 3 बताया, तथा घायल का नाम गणेश थापा पुत्र सुरेंद्र थापा उम्र 30 वर्ष गली नंबर 14 अमित ग्राम गुमानीवाला बताया । ड्राइवर द्वारा बताया गया कि वह गैस सिलेंडर से भरी ट्रक को बहादराबाद हरिद्वार से प्रतापनगर लेकर जा रहा था टायर रॉड गोली निकलने के कारण स्टेरिंग जाम हो गया ,जिसके कारण सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में चला गया। उक्त घटना के संबंध में जांच की जा रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!