Ad image

शैक्षिक सत्र 23-24 के लिए प्रारंभिक चयन ट्रायल का आयोजन किया

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून एवं हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स पिथौरागढ़ में प्रवेश हेतु आज नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल में में प्रारंभिक चयन ट्रायल्स का आयोजन किया गया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी, टिहरी गढ़वाल संजीव कुमार पौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में कक्षा-6 में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वालीबॉल, बाक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी, बैडमिन्टन जूड़ों एवं हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में कक्षा-6 में फुटबॉल, बाक्सिंग, एथलेटिक्स खेलों में प्रवेश हेतु नरेंद्र नगर जनपद टिहरी गढ़वाल में आज प्रारंभिक चयन ट्रायल का आयोजन किया गया, जिसमें एथलेटिक्स खेल में 1, फुटबॉल खेल में 2, क्रिकेट खेल में 1, बच्चों सहित कुल 4 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

चयन ट्रायल्स के आधार पर देहरादून में आयोजित होने वाले फाइनल चयन ट्रायल हेतु एक बालक सक्षम सिंह रावत का एथलेटिक्स खेल में चयन किया गया। चयन ट्रायल महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की चयन टीम द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें प्रशिक्षक प्रदीप कौशल, पंकज रावत, प्रकाश भट्ट, अनुज नेगी, हरप्रीत सिंह सहित रमेश पंवार, रमेश शर्मा, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश हेतु इच्छुक बालक निर्धारित आठ खेलो-एथलेटिक्स, फुटबॉल, वालीबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन,जूड़ों में से किसी एक ही खेल में
विशिष्ट प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है। यह एक आवासीय विद्यालय है। यहाँ उपरोक्त आठ खेलों में विशिष्ट प्रशिक्षण के साथ-साथ शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित विषयों एवं पाठ्यक्रम में हिन्दी माध्यम, कला वर्ग से कक्षा-6 से 12 तक शिक्षण की व्यवस्था है। स्पोर्ट्स कॉलेज के बालको को सरकार के माध्यम से तकनीकी प्रशिक्षण, आवास, चिकित्सा, किट/यूनिफार्म, शिक्षण एवं खेल सामग्री इत्यादि की सुविधा प्रदान की जाती है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!