Ad image

पेयजल उपभोक्ताओं की समस्याओं / शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु कन्ट्रोल रूम की स्थापना

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
टोल-फ्री नम्बर 18001804100 अथवा कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 01376-232154 पर करें सूचित

टिहरी गढ़वाल 02 अपै्रल, 2023। अधिशासी अभियन्ता, उत्तराखण्ड जल संस्थान शाखा नई टिहरी सतीश चन्द्र नौटियाल ने बताया कि ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल उपभोक्ताओं की समस्याओं / शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु शाखा स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जो प्रातः 8.00 बजे से सायं 8.00 बजे तक संचालित रहेगा।

नई टिहरी शाखान्तर्गत सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि अपनी पाइप लाइन एवं सीवर लाइन लीकेज से सम्बन्धित शिकायतों को उक्त कॉल सेण्टर पर दूरभाष के माध्यम से सूचित करायेंगे। समस्त उपभोक्ताओं द्वारा अपने क्षेत्र में तैनात अभियन्ताओं के मोबाईल नम्बर पर भी उक्त शिकायत दर्ज करायी जा सकती है।

यदि किसी उपभोक्ता की पेयजल समस्या का समाधान न हो तो अधोहस्ताक्षरी के मोबाइल नम्बर 9410071076 तथा विभागीय टोल-फ्री नम्बर 18001804100 अथवा शाखा कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 01376-232154 पर भी सूचित किया जा सकता है। जनपद के सम्मानित पेयजल उपभोक्ताओं से अपेक्षा है कि पेयजल के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए कुछ बातों का ध्यान रखा जाय। उन्होने आमजन से पेयजल सुरक्षा हेतु अपील की कि अपने घरों एवं स्टैण्ड पोस्टों की टोटियों को पानी भरने के बाद अवश्य बंद कर दे। अपने घरों में सिंचाई एवं निर्माण कार्यों पर पेयजल का उपयोग न किया जाय। पेयजल श्रोतों, जलाशयों एवं पाइप लाइन पर अनावश्यक छेडखानी न की जाय। अपने घर की पेयजल टकियों पर पलोट वॉल्व अनिवार्य रूप से लगायी जाय। पेयजल पाइप लाइन पर दुल्लू पम्प का प्रयोग न किया जाय।।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!