G-20 के संदर्भ में जलवायु परिवर्तन आयाम और परिणाम विषय पर रैली का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2अप्रैल 2023। शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, टिहरी गढ़वाल में प्रभारी प्राचार्य एवं G-20 समिति के संयोजक डॉ० अजय कुमार के दिशा निर्देशन मे जलवायु परिवर्तन आयाम और परिणाम विषय पर रैली का आयोजन किया गया।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए हमें पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन पर ध्यान देना होगा। प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना होगा। साथ ही साथ पर्यावरण में होने वाले प्रदूषण को रोकना होगा। छात्र छात्राओं द्वारा द्वारा महाविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर जन जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री अमित कुमार सिंह, डॉ० प्रमोद रावत, डॉ० नेपाल सिंह, डॉ० बबीता बंटवाण, डॉ० राकेश रतूड़ी, डॉ० भरत गिरी गोसाई एवं समस्त छात्र छात्राओं मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!