बैराज से महिला व युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप 

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश 4 अप्रैल 2023। ऋषिकेश से बड़ी खबर आ रही है। यहां पशुलोक बैराज से एसडीआरएफ ढालवाला द्वारा आज सर्चिंग के दौरान एक युवती व एक महिला का शव बरामद किया गया है।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविन्द्र सजवान ने बताया कि दोनों शवों की पहचान परिजनों द्वारा की जा रही है । शवों को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

बताया कि सर्चिंग के दौरान युवती का शव सुबह के समय और अभी अभी एक अन्य महिला का शव एस डी आर एफ टीम द्वारा पशुलोक बैराज से किया बरामद किया गया है।

उक्त  गुमशुदा महिला की सर्चिंग कल भी एसडीआरएफ टीम द्वारा की गई थी। अंधेरा होने के कारण सर्चिंग रोक दी थी । आज पुन सर्चिंग के दौरान महिला का शव मिला। जिसकी पहचान शारदा भटनागर उम्र 75 वर्ष के रूप में परिजनों द्वारा कर दी गई है। मामला ऋषिकेश थाना क्षेत्र का है। गंगा किनारे होटल नदी के पास महिला की आखिरी लोकेशन सीसीटीवी से देखी गई थी, इसी आशंका पर कल टीम द्वारा सर्चिंग की गई थी। आज शव बरामद कर लिया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!