आतंकियों की मुठभेड़ में एक अधिकारी शहीद

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में मंगलवार को लाइन ऑफ कंट्रोल के निकट आतंकियों के साथ गोलीबारी में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) शहीद हो गया। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक सुरक्षाबलों ने आस-पास के इलाकों को घेर लिया है और फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

इससे पहले मंगलवार को ही कश्मीर के अवंतीपोरा (Awantipora) में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई थी। इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद आतंकियों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन चलाया।

पाक अधिकृत कश्मीर में रविवार को आतंकियों के कैंप और पाकिस्तानी सेना की आर्टिलरी तबाह करने के बाद भारतीय सेना की आतंकियों के साथ पहली बार मुठभेड़ हो रही है। यह हमला पाकिस्तान सेना द्वारा तंगधार सेक्टर में घुसपैठियों की सहायता के लिए किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन के प्रतिशोध में किया गया था।

Share This Article
error: Content is protected !!