Ad image

सीडीओ ने जनता दरबार में जनता की समस्याएं सुनी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 मई, 2023। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी मनीष कुमार द्वारा सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याएं सुनी गई। इस मौके पर 14 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रकरणों का निस्तारण समयान्तर्गत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
इस मौके पर ग्राम कुल्पी अखोड़ीसेरा तहसील गजा ने विगत दिनों वर्षात/दैवीय आपदा से मकान को हुई क्षति का मुआवजा देने का अनुरोध तथा ग्राम छाती नकोट के ग्रामवासियों ने छाती मोल्ठा मोटर मार्ग निर्माण में निकले पत्थरों को बिना अनुमति के बेचे जाने की शिकायत की गई, जिस पर एसडीएम नरेन्द्रनगर/टिहरी को प्रकरण पर जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। ग्राम रणकण्डियाल कीर्तिनगर की विनीता पटवाल ने रोजगार दिलाये जाने का अनुरोध किया गया, जिस पर बीडीओ कीर्तिनगर को मनरेगा एवं स्वयं सहायता समूह के तहत नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर अवगत कराने के निर्देश दिये गये।
ग्राम ताछला के बचन सिंह नेगी ने सड़क चौड़ीकरण के कारण बरसात मंे पानी/मलबा से भूमि व मकान को खतरा बताया, जबकि ग्राम मंज्याड़ी के सर्वेश्वर प्रसाद सेमवाल ने पीएम सड़क योजना के तहत बनी सड़क की दीवार (पुस्ता) के अधूरे निर्माण की शिकायत की गई, जिस पर क्रमशः एसडीएम नरेन्द्रनगर एवं अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। ग्राम भल्डियाणा के नरेश सिंह ने अपनी माता व भाई को पुनर्वास नीति के तहत भूखण्ड आंवटित करने का अनुरोध किया गया, जिस पर अधिशासी अभियन्ता पुनर्वास को प्रकरण पर आज ही स्पष्ट आख्या मय शासनादेश सहित प्रार्थी व कार्यालय को अवगत कराने को कहा गया।
जनता मिलन कार्यक्रम में एडीएम के.के. मिश्र, सीएमओ मनु जैन, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, डीईओ वी.के. ढौंडियाल मनीष कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!