Ad image

नगर की अंदरूनी सड़कों की बदहाली को लेकर शहर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18मई 2023। शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने नगर क्षेत्र की अंदरूनी सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, बौराड़ी को ज्ञापन प्रेषित किया।
नगर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप पवार ने कहा कि कुछ माह पूर्व नगर की अंदरूनी सड़कों पर हल्का डामरीकरण किया गया जो कि एक महीने भी नहीं टिक पाया और सड़कों के हाल पहले से भी ज्यादा खस्ताहाल हो गए हैं।उन्होंने सड़कों को शीघ्र ही दुरुस्त करने की मांग की।

भिलंगना के पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला एवं शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र नोडियाल ने कहा कि सड़कों की दुर्दशा के कारण नगर क्षेत्र के अंदर दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। शायद अधिकारीगण किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है। यदि 15 दिनों के भीतर उक्त सड़कों को दुरुस्त नहीं करवाया जाता तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने को बाध्य हो जाएगी।

प्रदेश सचिव मुशर्रफ अली एवं प्रताप नगर के प्रमुख प्रदीप रमोला ने कहा के नगर की समस्याओं के प्रति प्रशासन एवं अधिकारियों का रुख बेहद ही निराशाजनक है जिस कारण शहर के लोगों में दिनोंदिन आक्रोश उत्पन्न होता जा रहा है जो कभी भी जन आंदोलन का रूप ले सकता है।
ज्ञापन देने वालों में नई टिहरी शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप पंवार, प्रदेश महासचिव विजय गुणसोला, प्रदेश सचिव मुशर्रफ अली,पूर्व शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, प्रमुख प्रतापनगर प्रदीप रमोला, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव लखबीर चौहान, विजयपाल रावत, मुर्तजा बेग निहाल सिंह नेगी बालम सिंह पवार,रोशन नौटियाल, महावीर सिंह नेगी, आशीष रावत , वीरेंद्र दत्त ,नफीस खान ,घनश्याम पवार मदन मिश्रवाण,धनवीर आंगन ,मुन्ना आदि शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!