एसडीआरएफ ने दिया वन पंचायत सदस्यों को आपदा संबंधी प्रशिक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 मई 2023। एसडीआरएफ टीम द्वारा जनपद टिहरी में वनाग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम प्रशिक्षण के तहत जनपद के 10 वन पंचायतो के कुल 50 सदस्यों को आपदा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान एसडीआरएफ की भूमिका प्राकृतिक एवम अप्राकृतिक आपदा संबंधी जानकारी बचाव के तरीके बताए गए ।

एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान द्वारा बताया गया कि वनाग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम प्रशिक्षण अभियान के तहत आज जनपद टिहरी के पौधशाला केंद्रीय विद्यालय के समीप वन पंचायत सदस्यों को आपदा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया प्रशिक्षण के दौरान एसडीआरएफ की भूमिका, प्राथमिक उपचार व आपदा के दौरान बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।

टीम में अन्य सदस्य मातवर सिंह , सुमित नेगी , वा वन विभाग के कर्मी मौजूद रहे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!