एक्शन: सीडीओ ने कल साँय तक मांगी इस प्रकरण की संयुक्त जांच रिपोर्ट

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 03 जून, 2023। मा. विधायक टिहरी श्री किशोर उपाध्याय द्वारा आज ग्राम पंचायत जेलम, विकास खण्ड जाखणीधार के क्षेत्र भ्रमण के दौरान
मनरेगा योजनान्तर्गत बाढ़ नियंत्रण कार्य आलू चक्खा, ओलाणी तोक, योजना वर्ष 2021-22 का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक न पाए जाने से अवगत कराया गया। विधायक जी ने क्या कहा देखिए वीडियो —

प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने अधिशासी अभियन्ता, लघु सिंचाई खण्ड टिहरी एवं जिला उद्यान अधिकारी टिहरी गढ़वाल को कल रविवार को संयुक्त रूप से कार्य की स्थलीय जांच करते हुए संयुक्त जांच आख्या रिपोर्ट कल सायं तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!