देवदूत बने पुलिस जवान ने नदी की तेज धारा में बहते व्यक्ति को बचाया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 जून। नदी में डूबते व्यक्ति के लिए देवदूत बनी टिहरी पुलिस ने देवप्रयाग संगम के पास अचानक बहने वाले व्यक्ति को नदी की तेज धारा में तैरकर समय रहते बचा लिया।

दिनांक 3-6-2023 को संगम देवप्रयाग पर एक व्यक्ति अचानक से नदी के तेज बहाव के साथ बहने लगा जिस पर जल पुलिस में तैनात कॉन्स्टेबल पीयूष चौहान के द्वारा तत्काल नदी में छलांग लगाकर और बीच नदी तक तैर कर डूबते हुए व्यक्ति की जान बचाई गई।
उक्त व्यक्ति को मौके पर प्राथमिक उपचार देकर होश में लाया गया और समय से हॉस्पिटल पहुंचाया गया । जान बचाने के लिए उपरोक्त व्यक्ति एवम उसके परिवारजनों द्वारा पुलिस को धन्यवाद दिया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!