प्रमुख सचिव फैनई चार दिवसीय टिहरी दौरे पर

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 जून, 2023। श्री एल. फैनई, प्रमुख सचिव, समाज कल्याण, जनजाति कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्तराखंड शासन आज दिनांक 12 जून, 2023 से चार दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम पर रहेंगे। इस दौरान प्रमुख सचिव महोदय जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक एवं विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रमुख सचिव श्री एल. फैनई आज 12 जून, 2023 को टीएचडीसी गेस्ट हाउस नई टिहरी अथवा भागीरथीपुरम पहुंचेंगे। दिनांक 13 जून को प्रमुख सचिव महोदय जिला सभागार नई टिहरी में 11 बजे से जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रथम सत्र की समीक्षा बैठक तथा समय 2.30 बजे से द्वितीय सत्र की समीक्षा बैठक कर समय 5 बजे ग्राम तिवाड गांव विकास खंड थौलधार (होमस्टे) पहुंचकर रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।

प्रमुख सचिव श्री एल. फैनई दिनांक 14 जून को समय 11 बजे ग्राम चोपड़ियाल गांव एवं अन्य स्थान विकास खंड चंबा में विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं भ्रमण कर समय 02 बजे काणाताल पहुंचेंगे। समय 3.30 बजे प्रमुख सचिव ग्राम जड़धार गांव विकास खंड चंबा (ग्राम ओंणी का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित) में अमृत सरोवर, ओपन जिम एवं पर्यटन गति- विधियों का निरीक्षण तथा अन्य कार्यों का निरीक्षण कर समय 5.30 बजे लो.नि.वि. गेस्ट हाउस नरेंद्रनगर पहुंचकर रात्रि विश्राम वहीं करेंगे तथा 15 जून, 2023 को समय 11 बजे वहां से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!