Ad image

वृहद सफाई अभियान के साथ ही ‘स्वच्छता जागरूकता सप्ताह’ का समापन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 जून 2023। मा० उच्च न्यायालय नैनीताल एवं उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 12 जून. 2023 से 18 जून, 2023 तक आयोजित “स्वच्छता सप्ताह” के अंतर्गत नगर पंचायत कीर्ति नगर के द्वारा नगर के विभिन्न इलाकों में श्रमदान व वृक्षारोपण कर वृहद स्तर पर विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान में छात्र छात्राओं, शिक्षकों, पर्यावरण मित्रों, समाज सेवी संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने नगर क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता रैली के साथ श्रमदान कर वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान रैलियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। 

स्वच्छता कार्यक्रम के तहत सभी घाटों एवं नगर पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में श्रमदान कर वृहद साफ सफाई के साथ ही स्वच्छता सप्ताह कार्यक्रम का समापन हुआ।

अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सजवाण ने वृहद स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए नगर क्षेत्र की सम्भ्रांत जनता, छात्र छात्राओं, कर्मचारियों , विधिक सेवा से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों स्थानीय प्रशासन समेत नगर पंचायत अध्यक्ष व समस्त स्टाफ का आभार जताया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!