राहुल के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 जून 2023। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर चंबा ब्लॉक के कांग्रेसी नेताओं ने मसीह अस्पताल में जाकर के मरीजों तथा तीमारदारों को फल वितरित किए। जिनमें नगर पालिका अध्यक्ष सुमन रमोला , टिहरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नरेन्द्र चंद रमोला, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सूरज राणा, पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विक्रम पंवार , ब्लॉक उपाध्यक्ष हरि सिंह मखलोगा , चम्बा ब्लॉक कांग्रेस सचिव विजेंद्र सिंह नेगी , पूर्व पीसीसी सदस्य उत्तम रावत , पूर्व सभासद शिबी भंडारी, चंबा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष साब‌ सिंह सजवाण एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फल वितरित कर राहुल गांधी जी की दीर्घायु एवं राजनीतिक जीवन की उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!