रैली व वृक्षारोपण के साथ ही स्वच्छता सप्ताह का समापन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 जून 2023। मा०उच्च न्यायलय उत्तराखण्ड नैनीताल के आदेशानुसार विकास खण्ड कीर्ति नगर में मा०सिविल जज श्री शैलेन्द्र कुमार यादव, के नेतृत्व में चौरास क्षेत्र के थापली, मणी, व विश्व विद्यालय परिसर के बाहर सर्व प्रथम गांधी जी की फोटो पर माल्यार्पण कर , राष्ट्रीय गान सम्पन कर स्वच्छता की सपथ दिलाई गई।


उसके पश्चात सफाई अभियान चला कर रेली के माध्यम से जन जागरूकता हेतु स्वच्छता सम्बंधित नारे लगा कर भ्रमण किया गया।
कार्यक्रम के अन्तिम में मा० जज श्री शैलेन्द्र कुमार यादव व उप जिलाधिकारी महोदया द्वारा आम, आंवला, शहतुत, व सांदन का पौधा लगा कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम मे नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती कैलाशी जाखी ,उप जिलाधिकारी, महोदया श्रीमती सोनिया पंत, वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रभानु तिवारी,वन क्षेत्राधिकारी श्री बुद्धि प्रकाश ,कीर्ति नगर रेंज, कोतवाल कीर्ति नगर श्री कमल मोहन भण्डारी,बार संघ अध्यक्ष श्री शूरवीर सिंह पुण्डीर , ब्यापार संघ अध्यक्ष, श्री ओमप्रकाश, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्री राजेन्द्र सजवाण आदि के साथ साथ बार संध के समस्त सदस्यो, नगर पालिका के सफाई कर्मचारियो, कर्मचारियों ,स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारियो ,वन विभाग कीर्ति नगर रेंज डांगचौरा के समस्त कर्मचारियो सहित क्षेत्रीय जनता व गण मान्य ब्यक्तिय कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!