Ad image

पिपोला खास के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 जून 2023। आज भिलंगना घाटी के ग्राम पिपोलाखास के ग्रामीणों ने अपनी पुनर्वास/विस्थापन की मांग को लेकर जिला मुख्यालय नई टिहरी में जोरदार प्रदर्शन किया।
आज प्रातः 10: 30बजे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने ढोल दमाऊ के साथ सुमन पार्क से हनुमान चौक होते हुए बिधिविहार से जिलाधिकारी कार्यलय तक गगन भेदी नारो के साथ पैदल मार्च किया।
बांध विस्थपितो/प्रभावितो के अधिवक्ता और विभिन्न न्यायालयों में याचिकाकर्ता शान्ति प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में यह मार्च डीएम कार्यलय पहुंचा और सभी सांकेतिक धरने में बैठ गए। जिलाधिकारी के बुलावे के बाद सभी ने डी एम/निर्देशक पुनर्वास को अपना ज्ञापन सौंपा।
जिलाधिकारी ने सकारतमक रूप से संयुक्त विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट 2023 को पढ़ कर सुनाया, और दो सदस्यों ने ग्रामीणों के पक्ष में लिखा जबकि चार ने खिलाफ लिखा है।
जे ई सी की इसी रिपोर्ट से असंतुष्ट होकर आज पिपोलाखास के लोगो को सड़को पर उतर कर धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना। धरने में हुई सभा को शान्ति प्रसाद भट्ट, सहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार, डा नित्यानंद उनियाल, कुशला नंद भट्ट, विनोद चमोली, ज्योती प्रसाद भट्ट,श्रीमती कविता भट्ट, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री श्रीमती दर्शनी रावत, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, श्रीमती ममता उनियाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती आशा रावत, श्रीमती बीना उनियाल, हर्षपति देवी, बसंती देवी, अशरफी देवीआदि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
मांगें
🔹 जे ई सी की रिपोर्ट भेदभावपूर्ण है, यह समिति पुनः धरातलीय निरीक्षण करे और सत्य रिपोर्ट प्रस्तुत करे
🔹 पात्रता निर्धारण में नियमों का ठीक से पालन नहीं हुआ, पुनः पात्रताओ का निर्धारण किया जाय।
🔹 भूमि के बदले भूमि ही दी जाय, जैसी पूर्व हुए इसी ग्राम के निवासियों को दी गई है।
🔹 जिन मकानों में दरारें आई है, और जिनकी स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है, जो घर कभी भी जमीदोज हो सकते है, उनके तत्काल भुगतान किए जाएं।
🔹THDC और निदेशालय संयुक्त रूप से ग्राम पिपोलाख़ास का विस्थापन्न करे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!