Ad image

करें योग, रहें निरोग

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक, डीम, सीडीओ, एसएसपी समेत तमाम अधिकारियों ने किया योग

टिहरी गढ़वाल 21 जून 2023। 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “हर ग्राम योग, हर वार्ड योग” थीम पर आधारित कार्यक्रम में विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ,जिलाधिकारी डॉ सौरभ, सीडीओ मनीष कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर समेत तमाम अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा नई टिहरी स्थित टी एच डी सी गेस्ट हाउस में एकत्रित होकर योगाभ्यास किया।

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय

इस मौके पर विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। हमारा सौभाग्य है कि हम मां गंगा की धरती में पैदा हुए हैं। यहां अनादिकाल से ऋषी मुनियों ने योग किया है। आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इसे नया स्वरूप दिया है आज पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। योग का मतलब जोड़ना होता है। हर क्षेत्र में हम अच्छा काम करते हुए कुछ न कुछ अच्छा जोड़ने का प्रयास करें।

9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एसएसपी नवनीत भुल्लर के नेतृत्व में टिहरी पुलिस के सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा अपने अपने पुलिस थानों व पुलिस लाइन में योगाभ्यास कर योग दिवस को उत्साह के साथ मनाया गया।

Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!